खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

Seeing the Bigger Picture, September 16, 2020

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

हमारे परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई ने सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम के सदस्यों के साथ बात करने के लिए कृपापूर्वक फिर से अपने गहन ध्यान रिट्रीट से समय निकाल लिया। बुधवार, 16 सितंबर, 2020 को सम्मेलन के दौरान, मास्टर ने कई विषयों से संबंधित कुछ सवालों का जवाब दिया, जो हाल के दिनों में विश्व के चिंतित नागरिकों के मन में थे, जिसमें अमेरिका के महामहिम डोनाल्ड ट्रम्प की राष्ट्रपति पद और मीडिया और जनता द्वारा लाए गए संबंधित मुद्दें भी शामिल थे।

दुनिया में अच्छे राजनेताओं की कमी है, इसलिए हम बस वही लेते हैं जो वहां है। (हां मास्टर।) भले ही वह अच्छा नहीं है, लेकिन वह संत भी नहीं है। राष्ट्रपति एक संत नहीं है। वह वही करता है जो उसे लगे कि सबसे अच्छा है, या उसे अपने सहायकों द्वारा जो करने की सलाह दी जाती है। उसके पास जो भी चरित्र या व्यक्तित्व है, वह उसकी शिक्षा और पृष्ठभूमि और परिवार पर भी निर्भर करता है। इसलिए आप बस उसे अकेले ही दोषी नहीं ठहरा सकते। (हां मास्टर।) यहां तक कि अगर आप कहते हैं कि उनके बारे में कई किताबें भी लिखे गए हैं, या उनके परिवार उनके खिलाफ है और यह सब, लेकिन यह सिर्फ व्यक्तिगत बाते हैं है। (जी हाँ।) और वह अतीत है। आपको वर्तमान और भविष्य पर गौर करना होगा।

तो, चलो उसकी सभी अच्छी चीजों के बारे में बात करते हैं, जैसे उन्होंने कोरियाई शांति की मध्यस्थता की। (हाँ।) इसने परमाणु युद्ध को बचाया। (हाँ, मास्टर।) और फर भी, अब वह मध्य पूर्व की शांति की मध्यस्थता करते हैं। यह हो रहा है। (हाँ, मास्टर।) यह सफल हो चुका है। और फिर वह मनुष्यों की तस्करी को रोकते हैं या कम से कम वह इसकी परवाह करते हैं। (हाँ।) यह सब पूरी दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

कम से कम उन्होंने दुनिया के लिए अच्छा काम किया है; उन्होंने शांति बनाई। इसका मतलब, आप नहीं जानते, कितने अनगिनत जीवन बचाया है। (हाँ, मास्टर।) और इससे वह शायद फिर से राष्ट्रपति बनने के लिए अपनी पुण्य अर्जित कर ले, कौन जाने? (हां मास्टर।) कम से कम वह युद्ध नहीं करता। वह एक विदेशी भूमि में अमेरिकियों के जीवन बर्बाद नहीं करते। (हां मास्टर।) अपने परिवार, अपने दोस्तों, अपनी प्रेमिका या अपनी पत्नी, अपने बच्चों से दूर, कुछ विदेशी भूमि में एक सैनिक होना, कोई आसान बात नहीं है। (हां मास्टर।) यह मज़ाक नहीं है। (हाँ।) इसलिए, अगर वह दूसरे देशों से सैना हटाते हैं, तो यह बहुत बढिया है। (हां मास्टर।) एक बडी शाबाशी के लायक है। और अगर वह कई देशों के साथ शांति बनाने की कोशिश करते हैं, तो यह एक और शाबाशी है। (हां, मास्टर।) तो, मुझे पता है कि आप में से कुछ सहमत नहीं हैं, कि क्यों मैंने उन्हें शाइनिंग वर्ल्ड पीस लीडर अवार्ड दिया, लेकिन मुझे अफसोस नहीं है। (हां मास्टर।) मुझे लगता है कि उन्होंने इस क्षेत्र में अच्छा काम किया है।

हो सकता है कि उसने कुछ गलतियां कीं, राजनीतिक रूप से, या अन्य चीजों से या, पर्यावरण की दृष्टि से, लेकिन वह एक व्यापारी है। वह वही सोचता है जो एक व्यापारी सोचता है। इसलिए, शायद वह देश को एक व्यवसाय की तरह मानते हैं। अमेरिकियों के लिए जो भी अच्छा है, अपने देश के लिए अच्छा है, वह करते हैं, दूसरों के लिए अनुकूल दृष्टिकोण होने की कीमत पर, विपक्ष से, साथ ही पर्यावरणीय लोगों या मानवीय लोगों या कुछ उदार पत्रकारों से। (हां मास्टर।) लेकिन उसे वही करना होगा जो उसे ठीक लगे अपने राष्ट्रपति “व्यवसाय” के लिए। यह आसान नहीं है। वह केवल एक इंसान है, और यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि उसके पास अच्छे सलाहकार हैं या नहीं।

आपको एक व्यक्ति की एक बड़ी तस्वीर देखनी होगी: वह जो करता है वह दुनिया के लिए अच्छा है या नहीं। (हां, मास्टर।) सिर्फ अमेरिकी के लिए नहीं। सिर्फ एक समूह के लिए नहीं।

मीडिया की रिपोर्टों और लोगों के अनुसार, उन्होंने जो कुछ भी किया जो सही नहीं था, शायद यह उनकी पृष्ठभूमि के कारण था। लेकिन एक बुरी पृष्ठभूमि के साथ भी, वह इससे बाहर निकले और कुछ अच्छे काम किए। अच्छी, महत्वपूर्ण, बड़ी चीजें की दुनिया के लिए। यह है, किसी भी युद्ध शुरू न करना, और युद्ध को रोकना, और शांति बनाना! यह तीन कदम हैं जिन्हें करना बहुत कठिन है। वह हर दिन शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। यह मैं अंदर जानती हूं। (वाह!) स्वर्ग ने मुझे बताया कि वह शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। (वाह!) (वह अद्भुत है!) आप ईश्वर को धोखा नहीं दे सकते। (हाँ।) आप स्वर्ग को अंधा नहीं कर सकते। इसलिए वे जानते हैं। (हां, मास्टर) वैसे भी, शांति सबसे कीमती चीज है जो कोई भी राष्ट्रपति अपने देश और दुनिया को दे सकता है। (हाँ।)

मैं बस उम्मीद करती हूं कि अमेरिकी लोग जो कुछ भी सोचते हैं कि उन्होंने गलत किया उसके लिए उन्हें माफ कर दें। और मुझे उम्मीद है कि वे उसी का चयन करेंगे जो उनके लिए अच्छा है और दुनिया के लिए भी अच्छा है। और मैं उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देती हूं, ईश्वर की कृपा में, और ईश्वर जो कुछ भी चुनते हैं, वह होता है। (हां मास्टर।) कोई भी इंसान वास्तव में, सच में एक राष्ट्रपति चुन नहीं सकते है, चाहे जो भी हो। यह या तो यह पूरे देश का कर्म है, या ईश्वर का निर्णय है। (हां मास्टर।)

मास्टर ने आध्यात्मिक विषयों के बारे में भी बात की, जिसमें नए आध्यात्मिक आयाम और अन्य छाया ब्रह्मांड शामिल हैं, साथ में पुलिस से संबंधित दुनिया भर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बारे में उनकी सलाह भी हैं।

अच्छा है कि यह सवाल उठता है, क्योंकि मैं सच में दर्द महसूस करती हूँ। मैं पुलिस के तथाकथित पीड़ितों के साथ-साथ खुद पुलिस के लिए भी दर्द महसूस करती हूँ। (हां मास्टर।) मुझे आपको सीधे और सबसे पहले यह बताना है कि हमें पुलिस की जरूरत है। (जी हाँ।) पुलिस को खारिज करना या पुलिस बल को निकालना यह इसका जवाब नहीं है। (हां मास्टर।)

इस समय हमारे समाज में पुलिस की उपस्थिति आवश्यक है। (हां मास्टर।) वह सबसे आगे है। नंबर दो, पुलिस अच्छे हैं, किसी भी देश की अच्छी संपत्ति हैं। उन्हें कई चीजें करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है - वे एक बच्चे की डिलीवरी भी कर सकते हैं। मेरा मतलब है, अगर उन्हें करना पडे, आपातकालीन स्थिति पर। और वे बेहोश लोगों, या शिशुओं या बच्चों की मदद करने के लिए सीपीआर भी कर सकते हैं। हमें पुलिस के प्रति बहुत आभारी भी होना चाहिए, (हां मास्टर।) हर जगह।

लोगों को पता होना चाहिए, इस दुनिया में कोई पूर्ण नहीं है। इसलिए, हमें बहुमत देखना होगा। यदि बहुसंख्यक अच्छाई के आगे अल्पसंख्यक नकारात्मकता है, तो हमें इसे स्वीकार करना होगा। जैसे आपके घर में, अगर घर का एक कोना टूटा है, तो आपको पूरे घर को ध्वस्त करने की जरूरत नहीं है। (हाँ।) आप बस उस कोने को ठीक करो। (सही है। जी हां।) इसलिए, मुझे लगता है कि लोगों को दो बार सोचना चाहिए और पुलिस को अपना काम करने देना चाहिए। वह ठीक समय में, ठीक जगह पर पहुंचे हैं। मुझे लगता है कि पुलिस की नौकरी, युद्ध के मैदान पर एक सैनिक की तुलना से भी अधिक खतरनाक है, क्योंकि सैनिकों, वे तथाकथित दुश्मनों को गोली मारने के लिए बहुत करीब नहीं जाते। लेकिन पुलिस, उन्हें बस कुछ ही मीटर की दूरी पर आमने-सामने होना पड़ता है, या बस ठीक सामने ही। वे ज्यादातर समय खतरनाक स्थितियों में होते हैं। (हां मास्टर।) वे तत्काल सोच भी नहीं पाते। वे नहीं कर सकते। वे सोचने के लिए सुरक्षित क्षेत्र में नहीं होते। तो, वे गोली मार सकते हैं, और यह एक गलती हो सकती है। इसलिए, हमें यह सब ध्यान में रखना होगा और पुलिस को एक मौका देना होगा। क्योंकि ये सभी बातें पुलिस के मानसिक सेवा रवैये को ध्वस्त करती हैं।

यह अच्छा है कि आप पुलिस की विरोध करने और लूटपाट करने बाहर नहीं जाते। मेरा मतलब, सभी प्रदर्शनकारी ऐसा नहीं कर रहे हैं। यह बस इतना है कि आप विरोध करते हैं, और फिर कुछ बुरे तत्व मौके का फायदा उठाकर लोगों को परेशान करने की कोशिश करते हैं। लूटपाट करना, लोगों के घरों को, व्यवसायों को जलाना, और वह सब। गलत काम को सही करने के लिए यह करना सही बात नहीं है। (हाँ।) आपको विरोध करने के लिए सड़क पर बाहर नहीं जाना चाहिए। यह आपके लिए खतरनाक है। आप इस भयानक बीमारी पकड़ सकते हैं, जो आपको पीड़ित करगी और आपको प्रताड़ित करेगी। आप कोविड-19 के कारण मर भी सकते हो। और ऐसे एक बड़ी भीड़ में, बहुत सी बातें हो सकती हैं। आप मर भी सकते हैं। यह आपकी अपनी भलाई के लिए अच्छा है कि आप बस घर में रहें, इस बारे में सोचें कि आप कैसे अगली नौकरी प्राप्त करें या नई नौकरी के लिए आवेदन करें, या कैसे अपने आपकी और अपने परिवारों की देखभाल करें। हमें अधिक समस्याएँ उत्पन्न नहीं करना चाहिए जब पूरी दुनिया में हर जगह लोग मर रहे हैं, और जब राष्ट्र को अतिरिक्त स्थिरता और शांति की सख्त जरूरत है कोविड-19 महामारी जैसी बड़ी समस्या से निपटने के लिए। हमें अभी भी पुलिस की जरूरत है। पुलिस ने कई काले लोगों, काले परिवारों, काले बच्चों को भी बचाया है। यदि आप इसे इंटरनेट पर खोजते हैं, तो आप शायद मुझसे अधिक जान पाएंगे। (हां, मास्टर।) वैसे भी, यह मेरी विनम्र राय है, मुझे आशा है कि कुछ लोग सुनेंगे और बस अपने जीवन को अधिक शांति से जीने की कोशिश करेंगे।

हमारी गहरी कृतज्ञता, सबसे स्नेहशील मास्टर को, वर्तमान घटनाओं, सरकारों और एक राष्ट्रपति और पुलिस के कर्तव्यों के बारे में, आपकी सहानुभूतिपूर्ण अंतर्दृष्टि के लिए, हमें विश्व में शांति बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करते हुए। ईश्वरीय ज्ञान में, कामना है कि हम हमेशा वही तलाश करे जो हमारे वैश्विक समुदाय के लिए सबसे अच्छा है। मास्टर के लिए अच्छे स्वास्थ्य, शांति, और मूल ब्रम्हांड के गॉडसेस की निरंतर सुरक्षा कि शुभकामनाओं में।

सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के साथ इस सम्मेलन के पूर्ण प्रसारण के लिए, बाद की तारीख में मास्टर और शिष्यों के बीच कार्यक्रम देखते रहें।

और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-04-30
1573 दृष्टिकोण
55:48

गुरुओं के तीन प्रकार

2024-04-30   648 दृष्टिकोण
2024-04-30
648 दृष्टिकोण
2024-04-30
18 दृष्टिकोण
2024-04-30
139 दृष्टिकोण
2024-04-29
502 दृष्टिकोण
2024-04-29
148 दृष्टिकोण
2024-04-29
1046 दृष्टिकोण
32:08

उल्लेखनीय समाचार

2024-04-28   154 दृष्टिकोण
2024-04-28
154 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड